मैं इंटरनेट चलाने में आ रही एक तकनीकी समस्या के बारें में आप सभी से मदद चाहता हूँ। समस्या से अवगत करवाने से पूर्व मैं आपको अपने यहाँ के नेटवर्क की जानकारी दे देता हूँ :-
- इंटरनेट के लिये हमारे सहायक कार्यालय में 2 एम.बी.पी.एस. का लीज लाईन कनेक्शन है जिसका मोडेम राऊटर से जुड़ा है।
- राऊटर की G0/0 पोर्ट पर एक स्वीच कनेक्टेड है जिससे उस विभाग के कम्प्यूटर एवं हमारे कार्यालय का स्वीच जुड़ा हुआ है।
- हमारे पास 8 पोर्ट का (D-Link) छोटा स्वीच है जिससे वर्तमान में तीन कम्प्यूटर को जोड़ रखा है। तीनों कम्प्यूटर पर डिफाल्ट गेटवे के रूप में राऊटर की G0/0 पोर्ट का आई.पी. दिया हुआ है।
समस्या :-
नेट तीनों कम्प्यूटर पर चल तो रहा है मगर एक समय में केवल एक ही पी.सी. पर चल रहा है। मैंने तीनों पी.सी. पर नेट इस्तेमाल किया है मगर उस स्थिति में बाकी दोनों पर नेट नहीं चलता। नेट इस प्रकार चलता है -
मान लिजिये यह पहला पी.सी है, और अभी केवल इसमें नेट चल रहा है। अब जैसे ही स्वीच को रिस्टार्ट करता हूँ तो केवल दूसरे पी.सी. में चलने लगता है, फिर से रिस्टार्ट करने पर केवल तीसरे, फिर करने पर केवल पहले...... और इस प्रकार स्वीच को रिस्टार्ट करते रहने पर लूपिंग चलती रहती है। इसके अलावा बिना स्वीच को रिस्टार्ट किये बाकि दोनों पी.सी. की केबल निकालकर भी तीसरे पी.सी में नेट चलाया जा सकता है।
मुझे नेट तीनों पी.सी पर एक साथ चलाना है मगर यह अजीब सी समस्या समझ नहीं आ रही। मैं स्वीच बदलकर भी देख चुका हूँ।
इसके हल के रूप में मित्र रविन्द्र नाथ भारतीय नें प्रोक्सी सर्वर बनाकर नेट चलाने की सलाह दी थी, हो सकता है कि यह कारगर हो मगर जिस कार्यालय से हमारे स्वीच तक नेट कनेक्शन आया है, उससे हमें तीनों पी.सी. के लिये अलग-अलग आई.पी. इस निर्देश के साथ मिले हैं कि प्रोक्सी का इस्तेमाल ना किया जाये। इस कारण प्रोक्सी के अलावा कोई अन्य उपाय निकालकर मेरी सहायता करें।
यह किस प्रकार की समस्या है? और इससे कैसे निदान मिल सकता है? कृपया मदद करें।
RSS Feed
Wednesday, March 28, 2007 |


0 comments:
Post a Comment